अंग्रेजी नव वर्ष मतलब नया साल
दोस्तों जैसा की नया साल, मतलब की साल का पहला दिन जो की एक जनवरी होता हैं, और दुनिया भर के लोग इस दिन नए साल की शुरुआत करते हैं। दरअसल 1 जनवरी को मनाया जाने वाला नया साल ग्रेगोरियन कैलेंडर पर आधारित हैं। इसकी शुरुआत रोमन कैलेंडर से हुई हैं। नए साल को दुनियाभर में नए उत्साह और हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता हैं। नया साल का आत्मबोध हमारे अंदर नया उत्साह भरता हैं और नए तरीक़े से जीवन जीने का संदेश देता हैं। हलाकि नया साल दुनिया में अलग अलग दिन मनाया जाता हैं क्युकी दुनियाभर में कई कैलेंडर हैं और हर देश का अपना एक कैलेंडर होता हैं और उसी के अनुसार नया साल मनाया जाता हैं। भारत में भी हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ हिन्दी पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होता हैं। इसी दिन से वासंतेय नवरात्र का भी प्रारंभ होता हैं। हिन्दू नववर्ष का पंचांग विक्रम संवत् से माना जाता हैं। मुस्लिम समुदाय में नया वर्ष मोहर्रम की पहली तारीख से मनाया जाता हैं। मुस्लिम पंचांग की गणना चांद के अनुसार होती हैं। मलयाली समाज में नया वर्ष ओणम से मनाया जाता हैं। तमिल नववर्ष पोंगल से प्रारंभ होता हैं। महाराष्ट्रीयन परिवारों में चैत्र माह की प्रतिपदा को ही नववर्ष की शुरुआत होना माना जाता हैं। पंजाबी समुदाय अपना नववर्ष बैसाखी में मनाते हैं। जैन समुदाय का नया साल दीपावली के दिन से माना जाता हैं। गुजराती बंधुओं का नववर्ष भी दीपावली के दूसरे दिन पड़ने वाली परीवा के दिन खुशी के साथ मनाया जाता हैं। गुजराती पंचांग भी विक्रम संवत पर आधारित हैं। इस तरह भारत में भी अलग अलग समुदाय में नव वर्ष अलग अलग दिन मनाया जाता हैं पर फिर भी अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार सभी वर्ग के लोग 1 जनवरी को नया साल मानते हैं और एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं या फिर हैप्पी न्यू ईयर बोलकर विश करते हैं।