अज्ञात महिला की गंगा में डूबने से मौत
हरिद्वार 15 विष्णु घाट पर गंगा में बहती एक महिला को बाहर निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित कर दिया। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विष्णु घाट हरिद्वार पर कुछ लोग स्थान कर रहे थे कि इसी दौरान एक महिला बहती हुई नजर आयी। जिसपर साहसी युवकों ने गंगा में छलांग लगाकर बहती महिला को बाहर निकाल लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष बतायी जा रही है। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी के अनुसार दोपहर को एक बहती महिला को लोगों ने निकाल कर पुलिस को सूचित कर दिया। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिये है।