अन्ना हजारे का सत्याग्रह: लोकपाल और किसानों के हित में सरकार के खिलाफ बिगुल
.समाजसेवी अन्ना हजारे का राजधानी के रामलीला मैदान में अनशन जारी है। अन्ना के सत्याग्रह को पांच दिन पूरे हो चुके हैं। इस बार आंदोलन में जनलोकपाल के साथ देशभर के किसानों की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। बता दें कि 2011 में अन्ना ने लोकपाल बिल की मांग को लेकर जंतरमंतर पर भूख हड़ताल की थी। इसके बाद रामलीला मैदान में बड़ा आंदोलन हुआ, जिसमें लाखों लोग जुटे थे।
अन्ना इस बार के आंदोलन में किसान के मुद्दे उठा रहे हैं। किसानों की सुनिश्चित आय, पेंशन, खेती के विकास के लिए ठोस नीतियों समेत कई मांगें एजेंडे में शामिल हैं।
– पहले उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, आंदोलन कर रहे हैं। जिसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार है।