Newsउत्तराखंड

अन्ना हजारे ने की प्राचीन सत्यनारायण मंदिर में पूजा

                                             

सत्यनारायण मंदिर पहुंचे समाजसेवी अन्ना हजारे से मंदिर के मुख्य पुजारी राज किशोर तिवारी समेत कुल पांच ब्राह्मणों ने शंखनाद के साथ वैदिक मंत्रोचार कर विशेष पूजा और आरती कराई। अन्ना ने भगवान सत्यनारायण और माता लक्ष्मी मंदिर में दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ने उन्हें अंगवस्त्र और श्री विष्णु सहस्त्रनाम धार्मिक पुस्तक भेंट की। इस मौके पर महाशिवरात्रि पर्व के चलते उन्होंने मंदिर परिसर में बने शिवालय में शिवलिंग का जलाभिषेक भी किया।