इनरव्हील क्लब का अधिष्ठापन समारोह संपन्न
हरिद्वार।
वासुदेव
इनरव्हील क्लब अधिष्ठापन दिवस समारोह हरिद्वार स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर नगर निगम अनीता शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अनीता शर्मा ने इनरव्हील क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और भविष्य में अच्छे कार्य करने की भी कामना की। कार्यक्रम का संचालन कनुप्रिया मिश्रा इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अमिता भार्गव ने नवनियुक्त अध्यक्ष विनीता गौनियाल को कॉलर पहनाकर उनको अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। सिर्फ नाम से ही नहीं उद्देश्य भी विशाल लेकर चला है इनरव्हील क्लब हरिद्वार। नन्हें कदमों से चलकर अगले वर्ष में प्रवेश कर नई डगर पर चलना सीख रहा है लेकिन उद्देश्य अपना थामे चल रहा है। इनरव्हील क्लब अधिष्ठापन दिवस समारोह में यह बात इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष विचार रखते हुए विनीता गौनियाल ने कहीं। सचिव मोनिका अरोड़ा ने क्लब की सदस्यों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि अगले वर्ष में प्रवेश यानि और अधिक जिम्मेदारी। इस वर्ष क्लब शिक्षा, सफाई, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को अपना ध्येय बनाकर चले। सामाजिक संगठन तभी सफल होते हैं जब सामाजिक दशा को नई दिशा दें। महिलाएं चाहें तो समाज में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। नारी सशक्तिकरण को भी अपने ध्येय में शामिल करें। बेरोजगार महिलाओं को रोजगारपरक सुविधाएं उपलब्ध कराएं ताकि परिवार चलाने में महिलाएं भी अपना योगदान दे सकें। कोषाध्यक्ष स्नेहा ननकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि। पदभार ग्रहण करने के बाद आगामी वर्ष के कार्यो की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा प्रतिमाह सेवा कार्य किये जाएंगे, ताकि सेवा का उद्देश्य सार्थक हो सके। उन्होंने गरीबी के कारण शिक्षा से दूर रहने वाले बच्चों के लिए कार्य करने की चर्चा की। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की सभी सदस्यगण मौजूद रहे एवं कई नए सदस्यों ने भी क्लब ज्वाइन किया।