उत्तराखंड में आज से शुरू होगी धान की खरीद, 178 क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीदा जाएगा धान

धान

 

उत्तराखंड राज्य में आज से धान की खरीद शुरू की जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अंतर्गत 178 क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीदा जाएगा।

प्रदेश सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत खरीफ सीजन वर्ष 2018-19 में किसानों से 1.50 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से अधिक एजेंसियों व कमीशन एजेंटों के माध्यम से धान क्रय किया जाएगा।

सरकार की ओर से खरीफ सीजन के लिए जारी की गई धान की खरीद नीति के अनुसार एक अक्तूबर से प्रदेश में धान की खरीद शुरू होगी। प्रदेश में सबसे ज्यादा धान का उत्पादन कुमाऊं मंडल के तहत ऊधमसिंह नगर जिला में होता है। सरकार ने कुमाऊं मंडल के लिए धान खरीदने का लक्ष्य 1.20 लाख मीट्रिक टन रखा है।