कमजोर प्रत्याशी नही कांग्रेस के अम्बरीष कुमार

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नैनीताल से लोकसभा टिकट होने के बाद, हरिद्वार में भाजपा समर्थक किसी को भी निशंक के सामने मजबूत नही मान रहे है। जबकि ये एक बहुत बड़ी गलतफमी के शिकार है। पुरानी अनुभवी बात है कि इतिहास की नींव पर भविष्य की कल्पना की जाती है। 80के दशक में अम्बरीष कुमार धर्मनगरी का वो जानामाना नाम था जिसने शेर के चुनाव चिन्ह पर निर्दलीय चुनाव लड़कर सत्तासीन कोंग्रेस को झाग दिला दिए थे। पूर्व विधायक अम्बरीष अम्बरीष कुमार साफ स्वच्छ बे- दाग छवि के साथ साथ भारतीय संविधान और कानून की गूढ़ जानकारी रखने वाले अम्बरीष कुमार जैसे नेता पूरे प्रदेश में दूसरे नही है। वही पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक पर घोटाले के आरोपो का चोली दामन का साथ रहा है, पिछली लोकसभा में भाजपा से जब डॉ निशंक का टिकट हुआ था, तब भी जानकारों का मानना था कि निशंक अपने बलबूते चुनाव नही जीत सकते बावजूद इसके निशंक को जीत मिली। जिसको मोदी लहर का नाम दिया गया था। यदि इस बार जो विद्वान गणितकार अम्बरीष कुमार का आंकलन कम कर रहे है, गौरतलब है कि 2004 के लोकसभा चुनावों में अपने बूते समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजेन्द्र बॉडी को जिताकर लोकसभा भेजा था।