कांग्रेस ने निकाली सद्भावना रैली, पुराने कांग्रेसियों ने राजीव गांधी से जुड़ी स्मृतियों को रैली में शामिल किया
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सुनवाई हुई स्मृतियों को बैनर के रूप में सद्भावना रैली में शामिल किया गया सद्भावना रैली में पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी के नेतृत्व में कनखल से शामिल होने आए कांग्रेसी नेताओं ने राजीव गांधी की स्मृति के बैनर और कांग्रेस के झंडे लहरा कर राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में संचार क्रांति के जनक के वर्तमान में देश कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में दुनिया को पीछे छोड़ चुका है विश्व की बड़ी बड़ी कंप्यूटर कंपनियां देश में डेरा जमाए हुए हैं उन्होंने कहा कि बात करते हैं वह उस समय बैलगाड़ी में बैठकर संसद पहुंचे थे उन्होंने इसका विरोध किया था और युवाओं के रोजगार होने की बात कही थी जबकि आज देश के सामने है।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 75वे जन्मदिवस पर कोंग्रेस कार्यकर्ताओ ने सद्भावना यात्रा निकाली। पुराने कांग्रसियों ने भी ताल ठोकी। उसमे फिर चाहे विकास चौधरी हो या रूड़की से मनोहर लाल शर्मा का परिवार। जिले भर के कांग्रसियों के अलावा प्रदेश के कई बड़े नेता, विधायक, पूर्व सांसद एवं मंत्री देवपूरा चौक पर एकत्र हुए। जहां से जयराम आश्रम तक निकाली गयी सद्भावना यात्रा में हज़ारो की संख्या में बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता शामिल थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कोंग्रेस बलिदानो की पार्टी है। राजीव गांधी के कार्यो को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अनुगृह नारायण सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक इंद्रा हृदेश, क़ाज़ी निज़ामुद्दीन, ममता राकेश, आदेश चौहान, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेंद्र नेगी, मेयर अनिता शर्मा, सरोजनी कैंथुरा, महेंद्र पाल, तिलकराज बेहड़, रंजीत रावत, अम्बरीष कुमार, सचिन चौधरी, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी पूर्व जिला अध्यक्ष विकास चौधरी, सतपाल ब्रह्मचारी, डॉ संजय पालीवाल, प्रदीप चौधरी, संजय अग्रवाल, शहर उपाध्यक्ष निशा शर्मा, विमला पांडे, संतोष चौहान, अशोक शर्मा, पूनम भगत, सविता सिंह, रवि बहादुर, हिमांशु बहुगुणा, शुभम अग्रवाल, यशवंत सैनी, आदि शामिल रहे।
राजीव गांधी सद्भावना यात्रा देवपुरा चौक से आरंभ होकर रेलवे रोड, ललिता रोह पुल, नगर कोतवाली, रोड हरकी पेडी, भीमगोडा होते हुए जयराम आश्रम पहुंची। सद्भावना रैली का स्थान स्थान पर लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। वहीं रैली में शामिल हजारों लोगों को शहर के व्यापारियों ने पीने का शर्बत और मिठाईयां खिलाकर किया स्वागत किया। सद्भावना यात्रा के जयराम आश्रम पहुंचने पर परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पंवार प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह व अन्य नेताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।