किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

 


गोपीगंज नगर स्थित बघेल छावनी में किसान मोर्चा प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अखिलेंद्र सिंह बघेल के आवास पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा का जोरदार माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इसके साथ ही सम्मान में तुलसी का वृक्ष और स्मृति चिन्ह मा विंध्यवासिनी की फोटो भेंट की गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने भारी संख्या में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं से पार्टी के मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री नागेंद्र् सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अखिलेंद्र बघेल, जिला अध्यक्ष विजय मौर्या, जिला महामंत्री नागेंद्र मिश्रा नवीन, कौशलेंद्र बघेल,जितेंद्र गुप्ता,बिभूति तिवारी,रत्नेश मिश्रा,अरुण शुक्ला,कन्हैया तिवारी,बंटू सिंह,संजय,राजीव,अश्वनी अग्रवाल,मानवेन्द्र सिंह बघेल,संजय दुबे,समेत लोग रहे।

शेरु दुबे—–भदोही