कैसे मरे रेप के बाद जलाने वाले आरोपी

तेलंगाना में रेप कांड के शुक्रवार तड़के 3 बजे चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया है। इन चारों आरोपियों पर महिला वेटेरनरी डॉक्टर के साथ रेप का आरोप था। पुलिस का दावा है कि ये सभी आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में सभी आरोपी मारे गए हैं। इस मामले पर प्रशासन और सरकार के प्रति खुशी जताते हुए पीड़िता के पिता ने कहा कि अब उनकी बेटी को शांति मिली होगी। वहीं ‘निर्भया’ की मां ने भी इस कदम की तारीफ की है, और अपनी बेटी के केस में न्याय की मांग की।दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि कोर्ट को 6 महीने में फांसी पर लटका देना चाहिए। बता दें 28 नवंबर को इन चार आरोपियों की जिनकी उम्र 20 से 26 साल के बीच थी।। महिला डॉक्टर को टोल बूथ पर स्कूटी पार्क करते देखा था।। आरोप है कि इन लोगों ने जानबूझकर उसकी स्कूटी पंक्चर की थी। इसके बाद मदद करने के बहाने उसका एक सूनसान जगह पर लेकर गैंगरेप किया और बाद में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस घटना पर देश भर में लोगों ने गुस्सा जाहिर किया था। जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।