गुरुकुल के कुलाधिपति जीते लोकसभा चुनाव गुरुकुल कर्मचारियों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

डॉ पंकज कौशिक

हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी विश्विद्यालय के कुलाधिपत्ति डा सत्य पाल सिंह ने बागपत के लोक सभा के चुनाव में संसदीय सीट पर जीत हासिल की और बागपत से लोक सभा के सदस्य चुन लिए गए | कुलाधिपति के जीत पर विश्वविद्यालय में मिठाईयां बांटी गयी और शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने एक – दूसरे को मिठाईयां खिलाकर शुभकामनायें है | इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनोद कुमार शर्मा ने कहा किडा सत्य पाल सिंह ने बागपत में पिछले वर्षों में अच्छा काम किया है | लोगों ने उनका खुलकर समर्थन किया है | वर्तमान की राजनीति लोगों के बीच काम करने की रह गयी है| बागपत में लगातार जमीनी काम किया जा रहा है | कुलाधिपति डा सत्य पाल सिंह के चुनाव जीतने से विश्वविद्यालय का भी विकास होगा |
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफ़ेसर दिनेश भट्ट ने कहा कि कुलाधिपति के संसदीय चुनाव जीतने से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का चौमुखा विकास होगा क्योकि वह कार्य करने वाले इंसान है और उन्हें प्रशासनिक ज्ञान भी है | पिछली सरकार में विश्वविद्यालय को काफी वित्तीय संकट से गुजरना पड़ा है अब इस समस्या से गुरुकुल को नहीं गुजरना पड़ेगा | विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा सत्य पाल सिंह बनने के बाद गुरुकुल के दिन जरूर फिरने लगे है |
परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर मुकेश रंजन वर्मा ने कह कि कुलाधिपति डा सत्य पाल सिंह को बागपत जनता ने लोक सभा का चुनाव जीताकर संसद भिजवाया है यह बात गुरुकुल के लिए गौरव की बात है | कुलाधिपति के संसद में पहुँचने से गुरुकुल का विकास और अधिक होगा |
प्रबंध अध्ययन संकाय के संकायध्यक्ष प्रोफेसर वी के सिंह कहा कि सत युग लौट रहा है और राजनीति में अच्छे लोग आना शुरू हो गए है | कुलाधिपति डा सत्य पाल सिंह का राजनीती में आना बहुत ही काम है फिर जनता की सेवा कर दूसरी बार संसद पहुंचना एक रसूक को रखता है|
रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा आर डी कौशिक ने कहा कि इस संसदीय चुनाव में मोदी का जादू चला है | लोगो ने भाजपा को जमकर वोट किया है | बागपत की जनता को कुलाधिपति का काम पसंद आया और इस बार उनके विश्वास को और पक्का किया |
शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफ़ेसर पंकज मदान ने कहा कि गुरुकुल में आज इससे बड़ा जश्न , मनाना चाहिए| गुरुकुल में कुलाधिपति डा सत्य पाल सिंह का सम्मान रखना चाहिए |
प्रमोद कुमार ने कहा कि गुरुकुल में कुलाधिपति डा सत्य पल सिंह का एक सम्मान रखना चाहिए | इस अवसर पर्दा संत राम वैश्य , डा रूप किशोर शास्त्री ,डा सुनील पंवार डा राकेश गिरी , डा पीपी पाठक डा एल पी पुरोहित, डा सोहन पाल सिंह आर्य , डा पीसी जोशी , डा देवेंद्र गुप्ता डा कर्मजीत भाटिया , डा मंयक अग्रवाल ,डा अजेंद्र , राजीव गुप्ता ,रविकांत शर्मा ,हेमंत सिंह नेगी ,वीरेंद्र कुमार पटवाल, कुलदीप कुमार और डा पंकज कौशिक आदि उपसिथत थे |