छोटे बच्चो ने दिया पेड़ लगाने का संदेश

हरिद्वार।
द ब्राइट वल्र्ड स्कूल बहादरपुर जट्ट, पथरी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्कूल में एक संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का उद्घाटन गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. दिनेश चन्द्र भट्ट ने द्वीप प्रज्वलित कर और स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वेद और पुराणों में पर्यावरण को लेकर बहुत सारे उद्धारण दिए गए है। कालीदास ने तो अभिज्ञान शाकुन्तलम में पर्यावरण के बारे में बहुत कुछ जानकारियां प्रकृति सम्बन्धित दी गयी है। धरती पर जब एक पौधे का रोपण किया जाता है। तो एक पौधा दस पुत्र समान होता है। विश्व के कल्याण में हरियाली का चित्रण बहुत सारे कवियों और पर्यावरणविदों ने अपने-अपने ढ़ंग से किया है। 
द ब्राइट वल्र्ड स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर इंदु गुप्ता ने कहा कि आजकल पर्यावरण का मुद्छा बहुत बड़ा मुद्दा है। जिसके बारे में सभी को जागरूक होना चाहिए और इस परेशानी का सामना करने के लिए अपने सकारात्मक प्रयासों को करना चाहिए। प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से युक्त वातावरण में सकारात्मक बदलावों को लाने के लिए विद्यार्थियों के रूप में किसी देश के युवा सबसे बड़ी उम्मीद है।
द ब्राइट वल्र्ड स्कूल की प्रधानाचार्या विद्योत्तमा बहुगुणा ने कहा कि विद्यार्थियों को पर्यावरण का विषय आम तौर पर स्कूलों में पैराग्राफ, निबन्ध लेख लिखने, भाषण देने या वाद-विवाद में भाग लेने हेतु प्रेरित किया है। विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यार्थियों को अलग-अलग ढ़ंग से यह समझाया गया है कि समुदाय के लिए पर्यावरण बहुत जरूरी है। कुछ विद्यार्थियों द्वारा स्लोगन भी दिए गए है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह तक स्कूल द्वारा ग्रामीण स्तर पर पौधों का वितरण किया जाएगा।
द ब्राइट वल्र्ड स्कूल की प्राध्यापिका निशा अग्रवाल ने कहा कि स्कूल से बाहर पर्यावरण का संरक्षित करना है तो प्रत्येक छात्र-छात्रा को एक पौधा अपने जीवन में अवश्य लगाना चाहिए। गढ़वाल में यह प्रथा है कि शादी के अवसर पर दूल्हन व दूल्हा द्वारा एक पौधा रोपा जाता है। जब भी दूल्हा दूल्हन के घर आता है तो उस पौधे का खर्चा दूल्हन के परिवार के संरक्षित करने के लिए देता है। इस प्रथा का आम लोगों में प्रचलन में लाने के लिए बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर वीणा गुप्ता, मोक्षदा अग्रवाल आरती शर्मा, आँचल बहल, सुनीता चमोली , सरनजीत कौर , निधि उपाध्याय , ज्योति सिंह , सुभाष कुमार, सुनीता थापा, विदुषी शर्मा, वैष्णवी,  माधुरी और  आसू  उपस्थित रहे।