ड्यूटी पर तैनात जवानों ने भी दी शहीदों को श्रंद्धाजली
हरिद्वार।
प्रेम नगर आश्रम चौराहे पर देश के सीआईएसएफ ओर पुलिस के जवानों के साथ मिलकर कारगिल दिवस मनाया। कांग्रेसी नेता प्रेम शर्मा ने अपने साथियों के साथ प्रेमनगर चौक पर कांवड़ ड्यूटी दे रहे पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों के साथ मिलकर कारगिक युद्ध मे शहीद हुए जवानो को श्रंद्धाजली अर्पित की गई। प्रेम शर्मा ने कहा कि कारगिल के युद्ध में देश के जवानों ने दुश्मनों से लड़ते हुए अपने प्राण त्याग दिए। लेकिन देश के तिरंगे को झुकने नहीं दिया। कारगिल का युद्ध बहुत दिनों तक लगातार चला। लेकिन देश की सेना के जवानों ने भारत माता के नारे लगाकर देश के तिरंगे के साथ जीत हासिल करें देश का नाम रोशन किया। जिस पर देश के हर नागरिक को अपने देश की सेना पर गर्व है। पुलिस कांस्टेबल बृजमोहन भट्ट ने कहा कि कारगिल का युद्ध धोखे से किया गया था। जिसमे दर्जनों जवान शहीद हो गए थे। लेकिन उन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना देश और देशवासियों का मान बढ़ाया। जिनको कभी भुला नहीं जा सकता। शहीदों को श्रंद्धाजली देने वालो में जवान रविंद्र यादव, जवान अर्जुन सिंह, जवान केके वर्मा, जितेंद्र, शिवम, विशाल, चौहान, सोनू, अशोक सिंह आदि शामिल रहे।