नवमी पर : सीएम योगी ने गोरखपुर में किया कन्या पूजन

नवरात्र की नवमी के अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से परंपरागत नवमी पूजन किया। एक घंटे चली पूजन प्रक्रिया में उन्होंने 9 कन्याओं और एक बटुक भैरव की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पाव पखार पूजा की,भोजन परोसा। वस्त्र और दक्षिन प्रदान किया।

योगी आदित्यनाथ सुबह 9.50 बजे गोरखनाथ मन्दिर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों के बीच 20 मिनट गुजारने के बाद वह मठ स्थित शक्ति पीठ पहुंचे, जहां हवन किया। उसके बाद शक्ति मंदिर में रामनवमी के हवन किया। उनके साथ मंत्री नंद गोपाल नंदी भी रहे। कन्या पूजन की शुरुआत 11 बजे योगी आदित्यनाथ द्वारा कन्याओं के पांव पखारने से हुई। योगी ने बारी-बारी से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव का परात में जल लेकर  पांव पखारा। उसके बाद उन्हें टीका लगाकर चुनरी ओढ़ाने के साथ आरती कर आनुष्ठानिक प्रक्रिया सम्पन्न की।