नुक्कड़ पर मनाया कांग्रेस नेत्री का जन्मदिन
आचार्यकुलम में फीस वृद्धि ओर छात्रों के साथ दुर्वव्यहार के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। इसी दौरान जब पता चला कि शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष निशा शर्मा का आज जन्मदिन है तो मोके पर धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पास की बेकरी से एक केक लेकर नुक्कड़ पर मौजूद चाय की दुकान पर निशा शर्मा से केक कटवाया ओर जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सभी को ठंडे मौसम में चाय की पार्टी भी दी।