नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय मूल के लेखक वीएस नायपॉल का 85 साल की उम्र में निधन

indian origin Nobel Prize winner author VS Naipaul dies

भारतीय मूल के लेखक विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल का 85 साल की उम्र में यहां निधन हो गया। उन्हें 1971 में बुकर प्राइज और 2001 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। नायपॉल का जन्म 1932 में त्रिनिदाद में हुआ था। ‘ए बेंड इन द रिवर’ और ‘अ हाउस फॉर मिस्टर बिस्वास’ उनकी चर्चित कृतियां हैं। नायपॉल की पहली किताब ‘द मिस्टिक मैसर’ 1951 में प्रकाशित हुई थी। नायपॉल के निधन पर नरेंद्र मोदी ने लिखा, “सर वीएस नायपॉल कई विषयों जैसे इतिहास, संस्कृति, उपनिवेशवाद, राजनीति पर अपने लेखन के लिए याद किए जाएंगे। उनका निधन साहित्यजगत के लिए बड़ा नुकसान है।”