न्यूज़ चैनल में प्रचार के बाद 13 लाख से करोड़ो में पहुची एप के दीवानों की संख्या
हरिद्वार।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। इस का सबसे बड़ा अंदाज़ा उस फेसएप से ही लगाया जा सकता है। जिसका प्रचार गुरुवार शाम को एक न्यूज चैनल द्वारा न्यूज़ के तौर पर किया गया। जिसमें इस एप की विशेषता के साथ साथ इसकी सबसे बड़ी खामी की जानकारी भी दी गयी थी। जिसमे बताया गया था कि इस एप के माध्यम से आप के फोटो और मोबाइल के डेटा को चुराया जा सकता है। बावजूद इसके शोसल मीडिया पर देश का हर युवा इस एप के माध्यम से अपने को बुजुर्ग बना कर अपने भविष्य को देख रहा है साथ ही अपने से जुड़े शोसल मीडिया के मित्रो को भी दिखा रहा है। गुरुवार रात के बाद हुए प्रचार के बाद इस एप की डिमांड भारत के जनता बाजार में इस कदर बढ़ गयी की एप की शोसल की साइट अत्यधिक ट्रैफिक के चलते हैंग हो गयी है। जिसके बाद अब एप के ग्राहक निराश हो रहे है। लेकिन न्यूज़ चैनल के माध्यम से हुए प्रचार के बाद एप की टीआरपी बढ़ गयी है। यदि एप डाऊनलोड का कुछ लाभ भी होता होगा तो गुरुवार शाम से अभी तक एप कंपनी करोड़ो का बिजनेस कर चुकी होगी।