बी डी ओ का घेराव करेंगे ग्रामीण जाने क्या है समस्या

राजीव शास्त्री।

बहादराबाद। क्षेत्र की पीठ बाजार कालोनी में पानी की निकासी न होने से परेशान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर उपेक्षा किये जाने का आरोप लगाया। साथ ही समस्या निदान न होने की स्थिति में खंड विकास अधिकारी का घेराव करने की चेतावनी दी है।

बहादराबाद के पीठ बाजार कालोनी में पिछले काफी समय से खाली पड़े प्लॉटों में बरसात ओर घरों से निकलने वाले गंदे पानी का भराव हो रहा है। गंदे पानी की निकासी न होने के ओर बढ़ती गर्मी के मौसम के कारण अब ग्रामीणों को बीमारी का खतरा सताने लगा है।  कालोनी वासियों का कहना है कि इस बाबत कई बार ग्राम प्रधान ओर खंड विकास कार्यालय में गुहार लगाई गई है। लेकिन ग्राम प्रधान कोई ध्यान नही दे रहे है। शुक्रवार को ग्रामीणों के सब्र का बांध टूटा तो उन्होंने चेतावनी दी है, कि यदि जल्द ही जलजमाव की समस्या का निदान नहीं हुआ तो वे विकास खंड अधिकारी का घेराव करेंगे। गाँव की पीठ बाजार कालोनी में लगभग पांच सौ से अधिक मकान है, जिनमे करीब एक हजार परिवार रह रहे हैं। उनके घरों से निकलने वाला गन्दा पानी नालियों की उचित व्यवस्था ना होने के कारण सड़कों पर बह रहा है। जिससे आस पास के खाली पड़े प्लॉटों में जलजमाव हो जाने से बीमारी फैलाने वाले कीटाणु पैदा हो रहे हैं। साथ ही कालोनी वासियों व स्कूली बच्चों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उप प्रधान पति संजय चौहान सहित अन्य कालोनी वासियो प्रवेश शर्मा, प्रदीप कुमार, कुलदीप चौहान, मुन्ना प्रसाद, प्रेम पाल, संजीव चौहान, सोनिया चौहान, डिम्पल चौहान, अनीता चौहान, आशा देवी, लक्ष्मी देवी का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा जान बूझ कर कालोनी की उपेक्षा की जा रही है। बताया कि कालोनी वासियों ने अनेकों बार ग्राम प्रधान से नालियों के निर्माण के लिए गुहार लगाई। किन्तु आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां तक की जिला प्रशासन सहित अन्य अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं आया। जिससे कालोनी वासियो में ग्राम प्रधान के प्रति भारी रोष पनप रहा है। कालोनी वासियों को सर्वाधिक चिंता इस बात की सता रही है कि जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे अनेको जान लेवा बीमारियों के फैलने का अंदेशा भी बढ़ रहा है।कालोनी वासियो ने चेतवानी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्या का निदान नहीं हुआ तो ग्रामीण विकास खंड अधिकारी का घेराव करेंगे।