बे-गोरी के कारण पाला बदलने की होड़

Dn

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही असंतुष्ट राजनेता पाला बदल कर अपनी मौजूदगी का अहसास कराने की कोसिस में लगे है, तो वही परिवार बढ़ते राजनीतिक दल भी शतरंज की तर्ज पर शह ओर शाह का खेल खेल रहे है। दो दिन पूर्व जहाँ कई भुला दीये गए कांग्रेसी भाजपा की पगड़ी बांध रहे है वही, भाजयुमो के पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष पंकज चमोली अपने साथियों के साथ भाजयुमो के मण्डल अध्यक्ष मोहित चौधरी को अपने पार्टी पद से इस्तीफा दे रहे थे। तो सालो से भाजपा में सक्रिय रहने वाली और भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा की जिला महा मंत्री आरती पाल खुले आम कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी के मंच में सम्मानित होती नजर आयी। आरती पाल भी अकेली ही नही अपितु अपने साथ दर्जनों समर्थक महिलाओं को भी कांग्रेस में शामिल किया।