भाजपा, कांग्रेस के पास मुद्दे नही, जाने किसने कहा, क्या है ये बोलने का आधार
हरिद्वार। भाजपा और कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नही है। एक अपने को चौकीदार बोलता है, दूसरा उसे चोर बोलता है। ये बात उत्तराखंड क्रांतिदल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि भारत देश विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का दुर्भाग्य है, एक दूसरे पर आरोप ओर गाली गलौच कर शर्मसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे लिये सर्वप्रथम हमारा राज्य उत्तराखंड है। कहा कि आयुष्मान में 5लाख तक कि चिकित्सा सेवा की घोषणा की है। पर जब चिकित्सालय ही नही है तो इस योजना का प्रदेश की जनता को कैसे लाभ होगा, बिजली प्रदेश में हमारे गांवों में बिजली नही है। देश मे सबसे अधिक पानी हमारे घर से जाता है, पर हमारे किसान प्यासे है। कोंग्रेस ओर भाजपा ने हमारे हमारे उत्तराखंड के नोजवानो का भविष्य क्या होगा, कितना रोजगार दिया, पलायन रोकने को क्या रणनीति बनाई, किसानों को क्या मिला। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बनाने के लिए जनता ने हमारा साथ दिया। आंदोलन भी किये। लेकिन उसके बाद जनता हम से जुड़ नही पाई, या ये कहे कि हम जनता को अपने साथ जोड़ नही पाए। उन्होंने कहा कि उक्रांद में जो भी मतभेद थे वो सब अब खत्म हो गए है। पूरा उक्रांद एक मंच पर है। हम जनता के बीच मुद्दों को लेकर जाएंगे।
वही उक्रांद के जिला अध्यक्ष राकेश राजपूत ने उक्रांद का लोकसभा का चुनावी घोषणा पत्र की जानकारी दी। कहा कि जिन मुद्दों को लेकर उत्तराखंड् की स्थापना के लिए आंदोलन हुए थे वो बुनयादी समस्या आज भी बनी हुई है।