भाजपा के सदस्यता अभियान से कांग्रेस में हो रहा डर पैदा

 

हरिद्वार।
भाजपा लगातार कांग्रेस में सेंधमारी में लगी है। जिसका नुकसान कांग्रेस को हो भी रहा है। हरिद्वार जनपद की ही बात करे तो पिछले दो सालों में कांग्रेस को अपना कुम्बा बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। कार्यकर्ताओं का मन उपेक्षा के चलते अब पार्टी संगठन में नही लगता है। यही कारण है कि जो लोग वर्षो से कांग्रेस के साथ नीव के पत्थर की तरह जुड़े रहे। वे साइलेंट मोड़(अज्ञातवास) में चले गए है। और जिन युवाओ ने राजनीति में भविष्य तलाशने के लिए कांग्रेस में जुड़े थे, वे अब उन बड़े नेताओ की जी हजूरी से ऊब चुके है। जैसा अधिकतर कार्यक्रमो में देखा जाता है की वरिष्ठ नेता मंचों पर कब्जा किये होते है और युवा अपने को चमका भी नही पाते है। हाल ही में कुछ युवा जो आगे बढ़ना चाहते थे। परंतु वर्तमान की कांग्रेस की स्थिति और गुजरते समय के साथ समझौता करने को तैयार नही है। वो मोके की तलाश में है। जल्द ही भाजपा का कुम्बा ओर बढ़ने के आसार है।