मंगल ग्रह ने बदली चाल, पहुंचा वृश्चिक राशि, जानें किस किस राशि को देगा लाभ और हानि
सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही कई ग्रहों ने अपनी चाल बदली है। इसी के साथ 16 और 17 जनवरी के योग में लाल ग्रह यानी मंगल वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है। मंगल को क्षत्रिय ग्रह कहा जाता है, इसे उग्रता, आवेश और क्रोध का प्रतीक माना जाता है। मंगल जिस किसी जातक की कुंडली में अधिक प्रभावी होता है उसे अत्याधिक क्रोधी प्रवृत्ति का माना जाता है। ज्योतिष विद्या अनुसार माना जा रहा है कि इसके वृश्चिक राशि में हो रहे गोचर का निश्चित ही तौर पर हर राशि पर नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है।
मेष- इस राशि के लोगों के लिए मंगल धनेश है, मंगल का गोचर इनके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार और करियर दोनों के लिए शुभ समय हो सकता है।
वृषभ- इस राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर लाभकारी होने की कम संभावना है। मंगल का गोचर इन्हें तनाव दे सकता है। इसी के साथ वैवाहिक जीवन में कई तरह के समझौते करने पड़ सकते हैं।
मिथुन- मंगल का गोचर इस राशि के लोगों को संतान के पक्ष से परेशान कर सकता है। शत्रुओं से सावधान रहने की जरुरत है। इस राशि के लोगों को संभल कर रहने की आवश्यकता है। मंगल शत्रु पक्ष को मजबूत कर सकता है। रोमांटिक संबंध खराब होने की आशंका है।
कर्क- इस राशि के लोग संतान को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं। कई प्रतिस्पर्धाओं में सफलता के कारण मन प्रसन्न रह सकता है।
सिंह- इस राशि के लोगों की खुशियों पर मंगल का ये गोचर ग्रहण लगा सकता है। धन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन ये धन मानसिक रुप से आपको संतुष्ट नहीं कर पाएगा।
कन्या- इस राशि के लोगों के मन में यदि कोई डर बैठ गया है तो वो अचानक ही गायब हो सकता है। शत्रुओं पर विजय हासिल कर पाएंगे। इसी के साथ जिंदगी में रोमांस आने की संभावना बन रही है।
तुला- इस राशि के लोगों को वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। वाणी के कारण संबंध खराब हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक- मंगल का गोचर वृश्चिक राशि में होने के कारण इस राशि के लोग स्वास्थ्य को लेकर संतुष्ट रहेंगे। जिस काम को पूरा करने का विचार मन में लाएं उसे पूरा करने का उत्साह मन में ला पाएंगे।
धनु- इस राशि के लोगों को अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मकर- इस समय मकर राशि में सूर्य विराजमान है, इस कारण से मंगल का गोचर इनके लिए लाभकारी है। बिजनेस में फायदा होने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये समय मंगलकारी हो सकता है।
कुंभ- इस राशि के लोगों का परिवार से संबंध मजबूत होगा। किसी भी समस्या में पड़ें तो घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है।
मीन- सौभाग्य इस राशि के लोगों का साथ देगा। बुद्धिमता और इच्छाशक्ति आपका साथ रहेगी। धन संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है।
महंत मनोज गिरी