मदन सिंह बने प्रदेश संगठन मंत्री: संकल्प महिला एवं बाल विकास समिति
हरिद्वार।
संकल्प महिला व बाल विकास समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन मध्य हरिद्वार में किया गया। बैठक में प्रदेश समिति का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज गिरी ने श्री मदन सिंह जी को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया।
बैठक में मनोज गिरी ने उपस्थित सदस्यों ओर स्थानीय लोगो को समिति के क्रियाकलापो से अवगत कराया। समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा ने देश में हो रहे महिलाओं के साथ दुष्कर्म पर चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा इस विषय पर महिला बाल विकास समिति जल्दी ही बाल एवं महिला सुरक्षा को लेकर जन जागरण रथ पूरे देश मे प्रचार के लिए रवाना करेगी ।
इस अवसर पर विजेंद्र सिंह ,विक्रांत शर्मा, माधुरी गौड़, आशु , रीमा, सलोनी गौड ,क्रांति देवी, ताजगी ,पूजा देवी ,राकेश, जयपाल ,सचिन, नवीन, राजकुमारी, नीलम ,सविता, ललिता ,रेनू ,आदि उपस्थित रहे
बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं