महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा का कड़ाई से पालन हो- संकल्प समिति

हरिद्वार, 9 दिसंबर। संकल्प महिला बाल विकास की बैठक में महिला सशक्तिकरण एवम महिला सुरक्षा कानूनों पर सख्ती से अमल की मांग की गई। संदेश नगर , कनखल में हुई बैठक में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए समिति के अध्यक्ष मनोज गिरी ने कहा कि समाज में महिला सुरक्षा सम्बंधित कानूनों का सख्ती से पालन होना चाहिए। समाज के प्रत्येक वर्ग को व्यक्तिगत रूप से महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। किसी महिला को कोई परेशानी आती है तो सभी को उसकी मदद के लिए आगे आना चाहिये।

लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि प्रत्येक महिला को अंपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिये। सभी के पास निकटतम पुलिस स्टेशन का नंबर होना चाहिये। किसी भी प्रकार की अनहोनी का अंदेशा होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। रुचि सिंह ने कहा की सभी महिलाओं को सुरक्षा सम्बंधित बातो का ध्यान रखना चाहिये, ताकि समय रहते उनका उपयोग किया जा सके। संजय कुमार ने कहा की महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देना समिति की पहली प्राथमिकता है संकल्प महिला बाल विकास समिति महिलाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि महिलायें 112 एवं 1090 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है । समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रान्त शर्मा ने बताया की संकल्प महिला बाल विकास समिति जल्दी ही महिला सशकितकरण जागरूकता कार्यक्रम में तेज़ी लायेगी । बैठक मैं विजेंद्र सिंह, मदन सिंह, संजय कुमार, अक्षय गिरी, लक्ष्मी शर्मा, निधि शर्मा, सविता गुप्ता, आराधना बंसल, मोहिनी आदि ने भाग लिया।