मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का कल हरिद्वार दौरा

 हरिद्वार। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। जिला सूचना अधिकारी हरिद्वार से प्राप्त जानकारी  के अनुसार श्री रावत 06 मार्च को प्रातः 08.50 बजे देहरादून से कार द्वारा प्रस्थान करेगें। श्री रावत पूर्वाह्न 10.30 बजेे आयुर्वेद भवन पतजंली योगपीठ-1, हरिद्वार पहुंचकर नव निर्मित आयुर्वेद भवन का उद्घाटन एवं  पतंजली आयुर्वेद महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव समारोह ’’उल्लास 2018’’ में प्रतिभाग करेगें। श्री रावत अपराह्न 01 बजे आयुर्वेद भवन पतजंली योगपीठ-1, हरिद्वार से कार द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेगें।