सहारनपुर में इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

सहारनपुर:  प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान चरम पर है। नोएडा के बाद आज पुलिस ने सहारनपुर में बदमाशों से मुठभेड़ की। इस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी डकैत सलीम ढेर हो गया है।

सहारनपुर में थाना मंडी के मंडी समिति में क्राइम ब्रांच ब्रांच टीम से सलीम की मुठभेड़ होने लगी। पुलिस ने कई राउंड फायरिंग के बाद बावरिया गिरोह के डकैत सलीम उर्फ एहसान को ढेर कर दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा। एहसान उर्फ सलीम पुलिस रिकार्ड में कई संगीन अपराधों वांछित चल रहा था।