स्पर्श गंगा टीम ने मनाया हरेला पर्व, स्कूल, कालोनी ओ नहर पटरी पर किया वृक्षारोपण
हरिद्वार।
स्पर्श गंगा के तत्वाधान में हरेला पर्व मनाया गया। बड़ी संख्या में स्पर्श गंगा टीम से जुड़े सदस्यों ने पौधारोपण किया साथ ही प्रत्येक पौधे के संरक्षण का भी सभी ने सामूहिक संकल्प लिया।
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा रीता चमोली ने पौधरोपण करते हुए कहा कि जिस तेज गति से ग्लोबल वार्मिंग हो रही है। उसके लिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति एक जिम्मेदारी लेकर नियमित पौधरोपण करें, साथ जब तक वो पौधा पेड़ का रूप नही लेता तब तक उसकी रक्षा करें। कहा कि उत्तराखण्ड वन सम्प्रदा का प्रदेश है,यहां पर स्वयं ही तरह तरह की वनस्पतियां उतपन्न हो जाती है, हमे इनकी भी रक्षा करनी चाहिए। तभी भविष्य में हमारे आने वाली पीढियां को प्रकृति से कुछ मिल सकेगा। हम अपने आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ सुंदर जीवन देना चाहते है तो पेड़ अवश्यक लगाए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनु रावत ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और उन्हें अपने द्वारा लगाए गए पौधों की स्वयं चिंता करें ताकि पौधा वृक्ष का रूप ले सकें। कहा कि हमारे द्वारा लगाए गए पौधा का उद्देश्य तभी पूरा होता है जब वह बृक्ष बनते है। इस अभियान को सुभाष नगर, शिवराम कॉलोनी के निकट नहर पटरी, प्राथमिक पाठशाला संख्या-4 आदि स्थानों पर चला कर विभन्न प्रकार के वृक्षो के पौधे रोपे गए जिनमे नीम, बकाइन, पीपल, आम, शिसम आदि के पौधे रोपण किये गए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता चमोली, उपाध्यक्ष मंजू मनु रावत, रजनी वर्मा, शीतल पुंडीर, रखी सैनी, लक्ष्मी देवी, हिमा देवी, हीरा चमोला, गीता, राजेन्द्र कुमार, केदार चमोला ओर प्रथमिक स्कूल के बच्चो ने पौधरोपण में भागीदारी निभाई।