स्पर्श गंगा ने छात्रों के साथ मिलकर किया पौधा रोपण

 

हरिद्वार।

स्पर्श गंगा के तत्वाधान में वृक्षारोपण को आगे बढ़ाते हुए स्पर्श गंगा टीम से जुड़े सदस्यों ने “आकांक्षा” दिव्यांगों के लिए समर्पित संस्था में पौधारोपण किया। साथ ही प्रत्येक पौधे के संरक्षण का भी सभी ने सामूहिक संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा रीता चमोली ने पौधरोपण करते हुए कहा कि स्कूलों में बच्चो के साथ वृक्षारोपन करने से बच्चो में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आती है, साथ ही बच्चो को वृक्षो के महत्व के बारे में भी पता चलता है। जिस तेज गति से ग्लोबल वार्मिंग हो रही है। उसके लिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति एक जिम्मेदारी लेकर नियमित पौधरोपण करें, साथ जब तक वो पौधा पेड़ का रूप नही लेता तब तक उसकी रक्षा करें। हमे पर्यावरण की भी रक्षा करनी चाहिए। तभी भविष्य में हमारे आने वाली पीढियां को प्रकृति से कुछ मिल सकेगा। हम अपने आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ सुंदर जीवन देना चाहते है तो पेड़ अवश्यक लगाए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनु रावत ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और उन्हें अपने द्वारा लगाए गए पौधों की स्वयं चिंता करें ताकि पौधा वृक्ष का रूप ले सकें। कहा कि हमारे द्वारा लगाए गए पौधा का उद्देश्य तभी पूरा होता है जब वह बृक्ष बनते है। इस अवसर पर आलोक सिन्हा मेनेजिंग ट्रस्टी,विनोद चमोली,
रेखा सिंघल, आशा सिन्हा, रेणु शर्मा और बड़ी संख्या में छात्र उपस्तिथ रहे।