AAJ KA PANCHANG (आज का पंचांग ) 25 December Friday शुक्रवार 2020 HARIDWAR -UTTRAKHAND,गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी

panchang पंचांग दिन शुक्रवार 25 December 2020 ,मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष , शरद ऋतु ,सूर्य दक्षिणायन, प्रमादी नाम शुभ सवंत्सर 2077 ,सूर्योदय ०७:११, सूर्यास्त १७:२४,तिथि एकादशी २५:५५ तक पश्चात द्वादशी ,नक्षत्र अश्विन ०७:३६ पश्चात भरणी नक्षत्र, योग शिव १४;३४ तक ,करण वाणिज १२:३८ तक पश्चात विष्टि २५:५५ तक ,चंद्रमा मेष राशि , राहुकाल सुबह ११:०१ से १२:१७ तक ,अभिजीत नक्षत्र ११:५७ से १२:३८ तक दिशाशूल -पश्चिम
आज चोघड़िया choghadiya समय 25 दिसंबर 2020
चर चौघड़िया – शुक्र द्वारा शासित, चर तीसरा चौघड़िया है जिसे यात्रा के प्रयोजनों के लिए शुभ मुहूर्त माना जाता है।
07:11 am से 08:27 am तक
16:07 pm से 17:24 pm तक
लाभ चौघड़िया – लाभ चौघड़िया है जो बुध ग्रह द्वारा शासित है। यह समय शुभ माना जाता है और किसी भी व्यावसायिक या शैक्षिक संबंधित कार्य को शुरू करने के लिए बहुत उपयुक्त है।
08:27 am से 09:44am तक
20:51 pm से 22:34pm तक
अमृत चौघड़िया – चौघड़िया के इस मुहूर्त पर चंद्रमा ग्रह का शासन होता है। यह दिन का सबसे शुभ समय है। इस अवधि में किया गया कोई भी काम सकारात्मक परिणाम देता है।
09:44am से 11:01am तक
शुभ चौघड़िया – शुभ चौघड़िया बृहस्पति ग्रह द्वारा शासित है और किसी भी कार्य को करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दौरान विवाह, पूजा, यज्ञ और अन्य धार्मिक गतिविधियां की जानी चाहिए।
12:07:pm से 13:34 pm तक

मार्गशीर्ष महीने के शुक्लपक्ष की एकादशी मोक्षदा (मोक्षदायिनी) एकादशी 25 दिसंबर को मनाई जाएगी।इसे वैकुण्ठ एकादशी, मुक्कोटी एकादशी, मोक्षदा एकादशी भी कहते हैं। ये साल 2020 की आखिरी एकादशी भी है।एकादशी तिथि 25 दिसंबर को दिनभर रहेगी।इसके बाद आधी रात में 1:54 मिनट तक रहेगी। एकादशी व्रत पूजन शुक्रवार को ही होंगे।मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को मोक्ष प्राप्ति के लिए रखा जाता है।इसका पुण्य व्रत करने वाले के साथ उसके पितरों को भी मिलता है।पितरों की मुक्ति के उद्देश्य से इस एकादशी का सविधि व्रत किया था। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से राजा वैखानस के पितरों का नरक से उद्धार हो गया।जो इस कल्याणमयी मोक्षदा एकादशी का व्रत करता है उसके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। प्राणियों को भवबंधन से मुक्ति देने वाली यह एकादशी चिन्तामणि के समान समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाली है।मोक्षदा एकादशी की कथा पढने-सुनने से वाजपेय यज्ञ का पुण्य फल मिलता है।
मान्यता है कि मोक्षदा एकादशी के दिन ही श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। द्वापरयुग में श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध की शुरुआत में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने गीता में अपने परब्रह्म रूप को व्यक्त किया है। इसका पाठ करने से भगवान विष्णु के दर्शन का पुण्य प्राप्त होता है। साथ ही गीता व्यक्तित्व-विकास का सार्वभौम आचरण शास्त्र है। इसमें ज्ञान, कर्म और भक्ति के रूप में योग का समाजोपयोगी व्यावहारिक दर्शन मिलता है।
शुक्रवार को उपवास करना चाहिए।( हीरा, ओपल रत्न धारण करना शुभ होता है ।
प्रातःकाल सूर्योदय समय ग्रह स्थिति

AAJ KA GRAH GOCHAR (ग्रह -गोचर )aaj KA GRAH GOCHAR आज (ग्रह -गोचर )
सूर्य -धनु राशि ,चंद्र – मेष राशि ,मंगल -मेष राशि, बुध धनु राशि,गुरु-मकर राशि , शुक्र -वृश्चिक राशि, शनि -मकर राशि,राहु -वृषभ राशि ,केतु -वृश्चिक राशि
भगवान् शिव माँ पार्वती आप सब की मनोकामना पूरी करे।
आपका दिन शुभ हो।