Newsआध्यात्मउत्तर प्रदेशउत्तराखंडगुजरातज्योतिषताजा खबरताज़ा ख़बरेंदिल्लीदेहरादूनराष्ट्रीयलखनऊहरिद्वार

Aaj ka rashifal – आज का राशिफल ,मेष, वृष राशि वालों के लिए,11 January 2022

मेष राशिफल

आज चंद्र आपकी अपनी राशि मेष में संचरण करेंगें।मेष राशि वालों के मान में वृद्धि होगी। बुद्धि का विकास होगा।आकर्षक व्यक्तित्व होगा। जो लोग फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, क्रिएटिव वर्क या बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए यह दिन बहुत अच्छा है।

आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। यदि वह कार्य स्थल में कुछ बदलना चाहते हैं या काम बदलना चाहते हैं तो उनके लिए दिन शुभ रहेगा। आज आपको मानसिक अशांति से मुक्ति मिल सकती है। वैवाहिक जीवन या प्रेम जीवन में आज कुछ समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए विशेष रूप से सावधान रहें।

आज आप सामाजिक क्षेत्र में कुछ नया सीख सकते हैं। तकनीक से जुड़ा कोई काम करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। परिवार में आज कोई निर्णय लेना ठीक नहीं रहेगा। नहीं तो कोई समस्या आ सकती है। छात्रों के लिए दिन काफी शुभ है।

मेष राशि – आज आपका लकी रंग पीला है और आपका लकी नंबर 7 है। यदि आप किसी शुभ कार्य के लिए आज उत्तर दिशा की ओर जाएंगे तो यह आपको शुभ फल देगा।

मकर सक्रांति , मकर राशि में सूर्य के प्रवेश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव –

वृष राशिफल

वृष राशिफल: वृष राशि वालें लोगों का आज चंद्रमा का गोचर उनके व्यय भाव में होने के कारण पहले की अपेक्षा खर्च की अधिक्ता रहेगी। आज कानूनी उलझनों से मुक्ति पाने का रास्ता खोजना फायदेमंद रहेगा। किसी से विवाद चल रहा है तो आज उसे सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं।

यदि कानूनी परेशानी से छुटकारा पाने का कोई उपाय है, खासकर आर्थिक मदद से, तो उसे लेने का प्रयास करें। व्यापार, शेयर बाजार, जुआ, सट्टा आदि से दूर रहने की कोशिश करें, आज नुकसान का खतरा है। बेहतर होगा कि आज आप निवेश करने की कोशिश न करें।

कार्यक्षेत्र में आपके काम में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। विरोधी विशेष रूप से आज सक्रिय रहकर आपके काम में बाधा डाल सकते हैं, सावधान रहें। दाम्पत्य जीवन में पुराने प्रसंग उठायें या प्रेम जीवन में संबंध खराब हो सकते हैं, सचेत रहें। परिवार में कलह और विवाद हो सकता है।

आज खान-पान के विकार से शरीर बीमार हो सकता है। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

वृष राशि – आज आपका शुभ रंग भूरा है और आपका शुभ अंक 1 है। यदि आप आज किसी शुभ कार्य के लिए पश्चिम दिशा में जाते हैं, तो यह आपको अच्छे परिणाम देगा।