*गुमानीवाला के उपप्रधान राजेश व्यास का आकस्मिक निधन, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त।*

ऋषिकेश दिनांक 27 अक्टूबर 2021_
श्यामपुर न्याय पंचायत के गुमानीवाला क्षेत्र के उपप्रधान राजेश व्यास का आज देर सांय हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने राजेश व्यास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को शक्ति प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की है।


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजेश व्यास का निधन क्षेत्र सहित उनके लिए व्यक्तिगत क्षति भी है। अग्रवाल ने कहा कि राजेश व्यास सौम्य, हंसमुख एवं समाज सेवा के प्रति लगनशील प्रवृति के व्यक्ति थे। संगठन ने आज एक ऐसे कार्यकर्ता को खो दिया है जिन्होंने क्षेत्र एवं सेवा के लिए अपने आप को समर्पित किया था। अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में राजेश व्यास के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।