समझाने के प्रयास के बाद भी प्रेमी संग गई
तीन बच्चों की मां अपने बच्चों को रोता बिलखता छोड़ अपने प्रेमी संग चली गई।गांव की महिलाओं व उसके पति ने अपनी तरफ से उसे समझाने का भरसक प्रयास किया।लेकिन विवाहित महिला अपने पति के साथ जाने के लिए कतई राजी नही हुई।पुलिस चौकी से ही अपने प्रेमी के साथ रहने चली गई।यह बात धनौरी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
धनौरी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव निवासी एक तीन बच्चों की मां का एक विवाहित युवक से दो साल पहले आंख लड़ गई।दोनों ने छुप छुप कर मिलना शुरू कर दिया।दोनों का प्यार परवान चढ़ते ही महिला के प्रेमी ने अपनी पत्नी को करीब एक साल पहले छोड़ दिया।विवाहित महिला अपने पति के पीछे प्रेमी युवक से लगातार मिलती रही। तीन दिन पहले मौका पाते ही महिला अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई।महिला के फरार होते ही उसके पति ने धनौरी पुलिस की तहरीर देकर उसकी बरामदगी की मांग की।धनौरी पुलिस महिला व उसके प्रेमी को उनकी रिस्तेदारी से बरामद कर चौकी ले आई।महिला के मायके वालो गांव की अन्य महिलाओं व उसके पति ने अपनी तरफ से उसे समझाने का भरसक प्रयास किया।लेकिन महिला पर किसीके भी समझाने का कोई असर नही हुआ।महिला कतई भी अपने पति संग रहने को राजी नही हुई।समझाने में नाकाम रहने पर महिला के पति ने भी भारी मन से महिला को प्रेमी संग रहने पर अपनी सहमति जता दी। बताया जा रहा है कि महिला की 16 साल की एक पुत्री व 12 व 8 साल के दो पुत्र हैं।अपने प्रेमी से दस साल बड़ी विवाहित महिला अपने पति व अपने तीन बच्चो को रोता बिलखता छोड़ पुलिस चौकी से ही अपने प्रेमी संग रहने चली गई।