हिमालयी क्षेत्र में जल संकट विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय वेबनार आयोजित
चिन्यालीसौड़,(संजय राजपूत)। राजकीय महाविद्यालय द्वारा हिमालयी क्षेत्र में जल संकट विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय वेबनार का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० संगीता मिश्रा ने मुख्य अतिथि व वक्ताओ का स्वागत करते हुए किया। तत्पश्चात प्रदेश की उच्च शिक्षा निदेशक प्रो० कुमकुम रौतेला ने सफल आयोजन के लिए संदेश प्रेषित किया। वेबनार के मुख्य अतिथि पद्मभूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी ने अपने विचार रखे। इसके बाद पौलेंड से आदर्श के०एन०, जर्मनी से आशीष कुमार, प्रो० जी. एस. रजवार, डॉ डी. पी. उनियाल, डॉ मधु थपलियाल ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वेबनार का आयोजन मण्डल के सदस्यों डॉ विक्रम सिंह, डॉ रजनी लस्याल, डॉ कृष्णा डबराल, डॉ ब्रजेश चौहान, डॉ दिनेश चंद्र, डॉ आलोक बिजल्वाण व डॉ अशोक कुमार के द्वारा किया गया जिसमें देश विदेश के 200 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।