कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का पुल बनाने के लिए किया आभार व्यक्त
हरिद्वार /(अशोक गिरी)आज भारतीय जनता पार्टी मंडल सुखी नदी खड़खड़ी पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का पुल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। सभी पदाधिकारी सभी पार्षद, महिला मोर्चा के कार्यकर्ता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सूखी नदी खड़खड़ी पर नवनिर्मित पुल के निर्माण स्थल पर पहुंचे और सभी ने एकमत से करंट मंत्री मदन कौशिक का पुल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया कि उन्होंने खड़खड़ी भूपतवाला क्षेत्र की जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खड़खड़ी पुल का निर्माण करने को सही माना । आज खड़ी-खड़ी पुल पर वार्ता के दौरान ठेकेदार ने बताया यह पुल वर्तमान स्थिति से ऊंचा उठकर बनेगा तथा इसके बीच में दो पिलर बनेंगे और यह पुल 15 फुट और ज्यादा बड़ा बनेगा।