News

Cancer Rashifal – कर्क राशि,आज का राशिफल, सोमवार,17 मई 2021,शुक्ल पक्ष,पंचमी तिथि 11:36 तक, पुनर्वसु नक्षत्र 13:32 तक,चंद्रमा मिथुन राशि में 6:52 तक पश्चात कर्क राशि

आज चंद्रमा प्रातः काल से ही आपकी राशि मे लग्न भाव मे गोचर करेगा फलस्वरूप आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपने खुद के काम का सर्वेक्षण करना आज बेहद फायदेमंद हो सकता है।नौकरी में अपने रुके हुए काम को पूरा करने के लिए आज आपको कोई खास तरीका अपनाना होगा।काम के प्रति सचेत रहना चाहिए।नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।व्यापार में आज काम का अधिक दबाव रहेगा।आज आपको किसी सहायक का काम भी कम समय में पूरा करना पड़ सकता है। काम की नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिसे आप बखूबी निभा सकते हैं।आज आप किसी नए विचार को बेहतर बनाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं।कुछ मामलों में स्थिति बदल सकती है। अनजान आशंकाएं और चिंताएं मन में काम कर सकती हैं, खासकर दोपहर के बाद।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – सिलवर , सफेद

शुभ समय – अभिजीत नक्षत्र – ११:४६ से १२:४१ तक
अशुभ समय – राहुकाल – ०७:०५ से ०८:४८ तक

दिशाशूल – पूर्व दिशा