Capricorn Rashifal – मकर राशि आज का राशिफल, मंगलवार,18 मई 2021,शुक्ल पक्ष,षष्ठी तिथि 12:34 तक, पुष्य नक्षत्र 14:55 तक,चंद्रमा कर्क राशि में,आज गंगा सप्तमी

Capricorn: मकर राशि – आज चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव मे गोचर करेगा फलस्वरूप मकर राशि के जातकों को आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ, लव लाइफ में लव पार्टनर के साथ या दोस्तों के साथ संबंध मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। आज खर्चा थोड़ा अधिक हो सकता है इसलिए अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें लाभ होगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज अधिक प्रयास करने का प्रयास करें। आज किसी काम में देरी होने की संभावना है क्योंकि आज आलस्य अधिक रहेगा। परिवार के मामले में दिन थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। आज किसी से अनबन की स्थिति सामने आ सकती है। आप कल अपना घर-आधारित व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। कहा जा सकता है कि दाम्पत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आज अपने पार्टनर का ख्याल रखें। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन को उचित समय देने का प्रयास करें। छात्रों के लिए दिन मिलाजुला फलदायी कहा जा सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है।

मकर राशि – आपका शुभ रंग आज गुलाबी आज आपका शुभ अंक 5 है। यदि आप किसी शुभ कार्य के लिए आज पश्चिम दिशा की यात्रा करते हैं तो यह शुभ फल लेकर आएगा।
शुभ समय – अभिजीत नक्षत्र – ११:४६ से १२:४१ तक
अशुभ समय – राहुकाल – १५:३९ से १७:२२ तक
दिशाशूल – उत्तर दिशा
लाभ चौघड़िया – 10:31 से 12:13 तक