मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर से उत्तरायणी मेला-2023 का वर्चुअल रूप से शुभारम्भ एवं विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

देहरादून / शनिवार/ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज
टनकपुर से उत्तरायणी मेला-2023 का वर्चुअल रूप से शुभारम्भ एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को मकर संक्रांति व उत्तरायणी मेले की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं” देते हुए कहा कि
मकर संक्रांति एक ऐसा त्योहार है जिसका आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टि से व्यापक महत्व है।
मुख्यमंत्री ने कहा है राष्ट्रीय सांस्कृतिक विविधता को समाहित करने वाला यह आयोजन हम सभी को हमारे सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन की याद दिलाता है। मैं आज वर्चुअल माध्यम से उपस्थित हूं पर जल्द मैं वहां पर आप सभी के बीच आऊंगा।
धामी ने कहा उत्तराखण्ड पर भगवान सूर्य देव की असीम कृपा है, हमारे प्रदेश में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। हम शीघ्र ही प्रदेश में ऊर्जा नीति लेकर आएंगे, जिससे हमारे युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी ने शारदा घाट, टनकपुर में आयोजित संध्याकालीन आरती में प्रतिभाग लिया।
कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ रहा है।

हम चंपावत को आदर्श जनपद बनाने हेतु लगातार प्रयासरत हैं। हम चाहते हैं कि चंपावत को एक मॉडल जनपद के रूप में विकसित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा हमारे त्योहार, मान्यताएं, परंपराएं व संस्कृति पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती जाए। हमारी नई पीढ़ी हमारी संस्कृति से परिचित हो, इसलिए हमें हमारे लोकपर्व धूमधाम से मनाने चाहिए।