Newsखेल जगतताजा खबरताज़ा ख़बरेंनारी शक्तिप्रादेशिकराष्ट्रीयहरिद्वार

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने टोक्यो 2020 कि भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ किया पौधारोपण

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान द्वारा मिंटो हॉल, भोपाल में भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्यों का मध्यप्रदेश की धरती पर स्वागत करते हुए सम्मान किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बेटियाँ बेटों से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में बेटियाँ सफलता का परचम लहरा रही हैं। भारत तभी प्रगति करेगा, जब हमारी आधी आबादी भी समान रूप से आगे बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत में खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश की ओर से भी इस क्षेत्र में कोई भी ज़रूरत पड़ेगी, तो हम पीछे नहीं हटेंगे।

भोपाल में सम्मान समारोह में टोक्यो 2020 की भारतीय महिला हॉकी टीम की बेटियों को 31-31 लाख रुपये का चेक भेंटकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने ने घोषणा कि मध्यप्रदेश में हॉकी के लिए विश्वस्तरीय स्टेडियम बनाया जायेगा! हॉकी के लिए जो भी बन पड़ेगा, हम करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि
आज मेरा सौभाग्य है कि मैंने विश्व में भारत का मान बढ़ाने वाली राष्ट्रीय हॉकी टीम की सदस्यों के साथ पौधा रोपा। ये पौधे इन बेटियों के समर्पण, कर्मठता और परिश्रम की याद दिलाते रहेंगे। बेटियाँ खूब खेलें, देश का नाम रोशन करें, मेरा स्नेह और आशीर्वाद उनके साथ है।