News

आगामी चुनाव के लिए कांग्रेसियों ने कसी कमर/ घर घर जाकर दिलाएंगे कांग्रेस की सदस्यता।

ऋषिकेश दिनांक 23 फरवरी 2021_
मायाकुंड स्थित झुग्गी झोपड़ी बस्ती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य जयपाल जाटव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह मलिन बस्तियों मैं घर घर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोड़ें, और 2022 की तैयारी में लगें। जाटव ने कहा कि भाजपा राज में हर खासकर गरीब वर्ग दुखी है। महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल के साथ-साथ रसोई गैस आसमान छू रहा है। प्रधानमंत्री बार-बार घोषणा करते हैं कि महंगाई कम होगी हर गरीब को पक्का मकान दिया जाएगा। हमारे द्वारा 6 माह पूर्व विस्थापन की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम भेजे गए थे, जिन्हें आज तक आवास नहीं मिला, इसी तरह से प्रदेश सरकार भी गरीबों के लिए कुछ नहीं कर रही है, हमें एकजुट होकर भाजपा सरकार के विरुद्ध संघर्ष करना है तथा आगामी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए हम हर मलिन बस्ती में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जागरूक करेंगे कि वह तन मन धन से कांग्रेश की मजबूती के लिए कार्य करें।

बैठक का संचालन कुमकुम साहनी ने एवम शकल साहनी ने किया। बैठक में अशोक विश्वकर्मा, विजय दुबे, मुन्ना राजभर, रामजी साहनी, शीला देवी, नगीना देवी, अंगूरी देवी, अनिल धीमान, विनोद चौहान , जोगिंदर सिंह, रामचंद्र, विनोद साहनी, वीरेंद्र पासवान, सीताराम आदि उपस्थित थे ।