उत्तराखण्ड में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन
हरिद्वार, 31 अगस्त। जिला किसान कांग्रेस के कार्यालय जगजीतपुर में किसान कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी के आह्वान पर जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शनकर किसानों को राहत देने की मांग की। जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि भाजपा शासनकाल में किसानों की अनदेखी की जा रही है। देश और प्रदेश में फैल रही बेरोजगारी के कारण युवाओं को प्रदेश से पलायन करना पड़ रहा है। पेट्रोल डीजल के दाम महंगे होने के कारण किसान आर्थिक परेशानियों को झेल रहा है। राज्य का किसान कर्ज तले दबा हुआ है। कोरोना काल में भी किसानों को कोई भी राहत पैकेज नहीं दिया जाना सरकार की लचर कार्यप्रणाली को दर्शा रहा है। दिनेश वालिया ने कहा कि किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर पूर्व में भी मांग की गयी। लेकिन किसानों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष सुन्दर सिंह मनवाल ने कहा कि प्रदेश का किसान इस वक्त दोहरी मार झेल रहा है। एक ओर प्राकृतिक आपदा कोरोना के कारण किसान मानसिक परेशानियों से जूझ रहा है। किसानों के फसलों के मूल्य वृद्धि की जाए। बैंक कर्ज माफ किए जाने चाहिए। किसान अपनी ऋण अदायगी कोरोना काल में नहीं कर पा रहा है। छह महीने की मोहलत किसानों को दी जाए। शुगर मिलों पर बकाया भुगतान अतिशीघ्र किया जाना चाहिए। उदयवीर सिंह चैहान ने कहा कि देश में किसान आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर आत्महत्याएं कर रहे हैं। लेकिन सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। कर्ज तले दबा किसान अपने परिवारों का भरण पोषण भी नहींे कर पा रहा है। प्रदेश भर में बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश सरकार पलायन को रोकने में पूरी तरह से विफल है। प्रदेश प्रवक्ता अनुज चैधरी ने कहा कि किसानों का शोषण करके कोई भी सरकार ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। भाजपा शासन में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। किसान कांग्रेस कमेटी सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदेश भर में जन आंदोलन चलाएगी। धरना देने वालों में संजय धीमान, रोशनी कल्याण, कामेश्वर सिंह यादव, विजय दीवान, उमेश शर्मा, योगेश सक्सेना, नरेश सेमवाल, आकाश वालिया, अनुज चैधरी, गोविंद सिंह बिष्ट, गोपाल धर, विकास दुबे, संदीप कुमार, विकास कुमार, तेलूराम प्रधान, शशि भूषण, बीके वर्मा, महेंद्र सिंह, सतीश, अजय दास महाराज, मोनू कुमार, विश्वास वालिया, सूचित वालिया, बीरबल, मनोज आदि शामिल रहे।
——————————