*बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बच्ची सिंह रावत का निधन / विधानसभा अध्यक्ष ने किया गहरा शोक व्यक्त।*

ऋषिकेश दिनांक 18 अप्रैल 2021_
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत के निधन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने बच्ची सिंह रावत के निधन को प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय होकर विभिन्न पदों पर रहकर अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन किया है। अग्रवाल ने कहा कि वह सभी के लिए हमेशा एक मार्गदर्शक की भूमिका में रहे। बच्ची सिंह रावत के निधन से सभी लोग स्तब्ध हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को अपनी सांत्वना व्यक्त की है