News

Gemini Rashifal – मिथुन राशि,आज का राशिफल,23 मई 2021,रविवार,शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि 06:45 तक पश्चात द्वादशी,हस्त नक्षत्र 12:13 तक,चंद्रमा कन्या राशि में 23:04 तक, दिशाशूल – पश्चिम,आज मोहिनी एकादशी, Haridwar – Uttarakhand.

Gemini – मिथुन राशि आज चंद्रमा का रात्रि 11:04 बजे तक आपकी राशि से चौथे भाव मे गोचर रहेगा, मिथुन मिथुन राशि के लोग आज पारिवारिक सुख के लाभ को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास कर सकते हैं।आज परिवार में सबका ख्याल रखने की कोशिश करें। व्यापार में कुछ परेशानी होगी और चिंताएं बढ़ सकती हैं।आज आप भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।अगर आपको कोई जिम्मेदारी मिलती है तो उसे पूरा करने का प्रयास करें, लाभ होगा।आज अपनी क्षमताओं को समझने की कोशिश करें। किसी काम में अचानक रुकावट आने की संभावना है।दिन की शुरुआत में पूरे दिन के लिए एक रूटीन बनाएं और अगर आप उसका पालन कर पाएंगे तो आपको फायदा होगा।छात्रों में बेचैनी हो सकती है इसलिए सोशल मीडिया, टीवी, मोबाइल आदि से दूर रहने की कोशिश करें।आज आपको पढ़ाई में कमी महसूस हो सकती है।आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा इसलिए अतिरिक्त काम खत्म करने का प्रयास करें। बच्चों,घर में छोटों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

Gemini: मिथुन राशि – आज आपका लकी रंग ग्रे है और आज आपका लकी नंबर 7 है।यदि आप आज किसी शुभ कार्य के लिए उत्तर दिशा में जाते हैं तो यह आपको शुभ फल देगा।

रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा – उपासना विशेष फलदायी होती है।सूर्य ग्रह की शांति के लिए
सोना ,सवत्सा ,गुड़, लाल कपडा ,ताम्बा ,लाल चन्दन, कनक, दान करना शुभ माना जाता है ।सूर्य मंत्र : ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः का जाप शुभ होता है।सूर्य का रत्न माणिक्य -ruby धारण करना शुभ होता है।

आज प्रातकाल सूर्य उदय समय ग्रह स्थितिः

Aaj ka greh gocher
(आज का ग्रह गोचर) Sunday (रविवार) 23 मई 2021

सूर्य -वृष राशि ,चंद्र – कन्या राशि 23:04 तक पश्चात तुला राशि, मंगल – मिथुन राशि, बुध – वृष राशि,गुरु- कुंभ राशि , शुक्र – वृष राशि, शनि -मकर राशि,राहु -वृष राशि ,केतु -वृश्चिक राशि

शुभ समय – अभिजीत – ११:४६ – १२:४१
अशुभ समय – राहुकाल – १७:२४ से १९:०८ तक

लाभ चौघड़िया – ०८:४७ से १०:३० तक

शुभ चौघड़िया – १३:५७ से १५:४१ तक

केसरी ज्योतिष(9105886840)