Gemini Rashifal – मिथुन राशि,आज का राशिफल, सोमवार,17 मई 2021,शुक्ल पक्ष,पंचमी तिथि 11:36 तक, पुनर्वसु नक्षत्र 13:32 तक, चंद्रमा मिथुन राशि में 6:52 तक पश्चात कर्क राशि

आज चंद्रमा प्रातः काल से ही आपकी राशि से दूसरे भाव मे गोचर करेगा फलस्वरूप मिथुन राशिफल: मिथुन राशि वाले लोगों का संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है,चाहे वह उनकी खुद की संपत्ति हो या पुश्तैनी।आज काम पर सहकर्मियों से मदद लें। किसी खास काम के लिए आपको किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।आज व्यापार में जिद्दी रवैये को छोड़ने की कोशिश करें। आज किसी काम के लिए जिद न करें।आज खुद को बदलने की कोशिश करने से आपको फायदा हो सकता है।काम पर दूसरों का सहयोग प्राप्त करें।आज रिश्तों में दूसरों की राय को महत्व दें। शादी में अपने साथी और प्रेम जीवन में लव पार्टनर की सराहना करने का प्रयास करें,इससे संबंध मजबूत होंगे।आज रोमांटिक समय बिताएं।छात्रों के लिए दिन काफी शुभ रहेगा।सेहत के लिए दिन मिला-जुला कहा जा सकता है।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – क्रीम, सफेद

अभिजीत नक्षत्र – ११:४६ से १२:४१ तक
राहुकाल – ०७:०५ से ०८:४८ तक
दिशाशूल – पूर्व दिशा