हरिद्वार विधायक आदेश चौहान उत्तराखंड में भाजपा सरकार में होंगे भाजपा विधानमंडल के मुख्य सचेतक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड भाजपा सरकार में विधायक आदेश चौहान होंगे भाजपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक।
संसदीय कार्यमंत्री ने की है घोषणा।हरिद्वार की रानीपुर सीट से विधायक आदेश चौहान को पहली बार विधानमंडल में मिली जिम्मेदारी है।
किसी राजनैतिक दल में सचेतक (ह्विप) वह व्यक्ति होता है जो उस दल में अनुशासन बनाये रखने के लिये उत्तरदायी होता है। संविधान में विधायक दल के नेता को परिभाषित नहीं किया गया है। आमतौर पर राजनीतिक दल के संचालन दस्तावेज में ही विधायक दल के नेता का प्रावधान है। यह नेता आमतौर पर पार्टी के विधायको में से ही चुना जाता है।