कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों समेत सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ / जुलूस निकालकर की आतिशबाजी

ऋषिकेश दिनॉंक 13 मार्च 2021_
उत्तरांचल वैडिंग प्वाइंट छिद्दरवाला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व सैनिक गजेन्द्र विक्रम शाही व भाजपा के पूर्व अनुसूचित जाति के श्यामपुर मण्डल अध्यक्ष राकेश गौड़, भाजपा के किसान मोर्चा के जयराम चौहान, पूर्व सैनिक अमन पोखरियाल, लक्ष्मी नियाल, कमल बनर्जी, अमित धस्माना सहित सैकड़ों महिलाओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की व जिसके पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा छिद्दरवाला चौक तक जुलूस निकालकर आतिश बाज़ी की गई ।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज भाजपा से लोगों का मोह भंग हो गया है, बहुत हुई महंगाई की मार के नारे देने वाली भाजपा ने आज पूरे देश में महंगाई से लेकर बेरोज़गारी का हाहाकार मचा है। आज बड़ी संख्या में यहॉं भाजपा, पूर्व सैनिक, मातृ शक्ति, गोर्खाली समुदाय सहित लोगे ने कांग्रेस की सदस्यता लेकर बता दिया कि आज लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। आगामी चुनाव में उत्तराखण्ड की जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकनें का काम करेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तथा जो विकास की डोर रूकी हुई है । वह कांग्रेस की सरकार में तेज़ी से दौड़ने लगेगी ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने संचालन करते हुऐ कहा कि आज भाजपा में पुराने लोगों की अनदेखी देश स्तर के साथ प्रदेश में भी जारी है, साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में अंसतोष की स्तिथि बनी है जिस कारण भाजपा के लोग आज भाजपा छोड़कर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं । विधानसभा ऋषिकेश में यह सदस्यता अभियान का क्रम जारी रहेगा ।
सदस्यता लेने के पश्चात गजेन्द्र बिक्रम शाही ने कहा कि भाजपा अब पुरानी भाजपा नहीं रही है, यहॉं पुराने व्यक्तियों का सम्मान नहीं रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, राजपाल खरोला, सैनिक संगठन के सचिव धीरज थापा, गोकुल रमोला, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, बरफ सिंह पोखरियाल, कुंवर गुसाँई , अमन पोखरियाल, सोहन थलवाल, गिरीश रोथाण, टीकाराम वयाश, मनवर सिह ,दिनेश चौहान, प्रवीण खरोला, महिलायें, रीता थापा, ल़क्ष्मी थापा, लक्ष्मी क्षेत्री, योमति गुरूग, संतोषी शर्मा, पूजा क्षेत्री, रेनू क्षेत्री, मनू थापा रजिता गुरूग , चित्रा ठाकुरी, अंजली कश्यप, चंदा कश्यप, मनु थापा, शोभा रावत, रमा थापा, सीमा थापा, नीरू देवी, पद्मा राणा, प्रमीला थापा , पार्वती देवी, उमा मल्ल, पुष्पा मल्ल, कमलेश तिवारी, सुखी देवी, सीमा कोठारी, निर्मला गौड़, बबीता असवाल, नन्दनी देनी, सुमन रानी, आँचल देवी, सरोज देवी, विमलेश देवी, राधा देवी, प्रभा, सुमित्रा, युवा रजत राना , मोहित ठाकुर, अर्जून पूरी, अर्जून थापा, कृष्णकांत कलूडा विजय थापा शशाक, पवन , प्रशांत थापा, हिमांशु, सोनू कश्यप, चाहत ,मनीष, प्रकाश राना, दीपक थापा, सचिन गुरूग, भीम पूरी, जय सिंह रावत, कृपाल सरोज, विजयपाल रावत, के के थापा, अंबिका सजवाण, पार्षद राधा रमोला, पार्षद विजयलक्ष्मी, पार्षद शकुन्तला शर्मा, कृष्णा रमोला, उमा ओबरॉय,अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, मदन मोहन शर्मा, सरोज देवरानी, सविता शर्मा, महन्त विनय सारस्वत, देवी ब्याज, प्रेमलाल शर्मा, संदीप खंतवाल, विवेक तिवाड़ी, कपिल शर्मा, जितेन्द्र त्यागी, वेद प्रकाश शर्मा, राकेश कंडियाल, गौरव राणा, नीरज कुमार, प्रकाश पांडेय, रवीन्द्र बिजल्वाण, के डी जोशी, गजेन्द्र चौहान, प्रीतम चौहान, संगीता कुमारी, उत्तरा चौहान, तेजपात कलूडा, संगीता कुमारी, वीरेन्द्र पंवार, आशा देवी, शामिल मल्ल, सत्यम कश्यप, सोनू रावत, आकाश जोशी, अमरीश थापा आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे ।