Newsआध्यात्मउत्तराखंडगुजरातज्योतिषठाकुरद्वाराताजा खबरताज़ा ख़बरेंदिल्लीदेहरादूनप्रादेशिकमुरादाबादराष्ट्रीयरुड़कीलखनऊहरिद्वार

नवरात्रि के यह 9 दिन माने जाते हैं पवित्र – नवरात्रि में आप कर सकते हैं शुभ कार्य, बनेंगे शुभ योग

नवरात्रि के नौ दिनों में माता के नौ अलग-अलग स्वरुपों की पूजा की जाती है । मान्यता है कि इन नौ दिनों में जो भी भक्त मां की सच्चे मन और भक्तिभाव से आराधना करते हैं मां दुर्गा उनके सारे कष्ट हर लेती हैं और उन्हें सुख-शांति एवं समृद्धि प्राप्त होती है।

देवीभागवत पुराण के मुताबिक नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा जिस वाहन से सवार होकर धरती पर आती हैं उसे भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं के संकेत के रूप में माना जाता है। यदि नवरात्रि सोमवार या रविवार को शुरू होती है तो मां हाथी पर सवार होकर आती हैं। यदि शनिवार या मंगलवार को नवरात्रि की शुरुआत होती है तो मां घोड़े पर सवार होकर आती हैं। बुधवार के दिन मां दुर्गा नाव पर सवार हो कर गुरुवार और शुक्रवार के दिन देवी दुर्गा डोली में बैठकर आती हैं। इस शारदीय नवरात्रि माता रानी डोली पर सवार है जो काफी शुभ माना जाता है।

प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी।
तृतीयं चन्द्रघण्टेति कूष्माण्डेति चतुर्थकम्।।
पंचमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च।
सप्तमं कालरात्रीति महागौरीति चाष्टमम्।।
नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गा: प्रकीर्तिता:।
उक्तान्येतानि नामानि ब्रह्मणैव महात्मना।

शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ अश्विन शुक्‍ल पक्ष की प्रतिपदा 7 अक्टूबर 2021 गुरुवार से प्रारंभ होकर 15 अक्टूबर शुक्रवार तक चलेंगी। कहा जाता है कि पितृपक्ष और अधिकमास के दौरान कोई भी शुभ कार्य नही करना चाहिए वहीं नवरात्रि में. सभी शुभ कार्य करना उत्तम माना जाता है।

7 अक्टूबर 2021 से शुरू होने वाले शरद नवरात्र में सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग का संयोग बन रहा है। श्रीमद् देवी भागवत व देवी ग्रंथों के अनुसार इस तरह के संयोग का बहुत ही महत्व है नवरात्र के समय ऐसे योगो का दोगुना फल मिलता हैं । इसलिए नवरात्र देवी कृपा से खास होते हैं। परंतु ज्योतिष विशेषज्ञ से ज्योतिषीय परामर्श कर कार्य करना हितकर होता है।

नवरात्रि में बन रहे शुभ योग –

7 अक्टूबर 2021, गुरूवार, मां शैलपुत्री, वैधृति योग
8 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, मां ब्रह्मचारिणी, रवि योग
9 अक्टूबर 2021, शनिवार, मां चंद्रघंटा, रवि योग
10 अक्टूबर 2021, रविवार, मां कुष्मांडा, सौभाग्य और रवि योग
11 अक्टूबर 2021, सोमवार, मां स्कंदमाता, रवि और सौभाग्य योग
12 अक्टूबर 2021, मंगलवार, मां कात्यायनी, शोभन और रवि योग
13 अक्टूबर 2021, बुधवार, मां कालरात्रि, सुकर्मा योग
14 अक्टूबर 2021, गुरूवार, मां महागौरी, रवि योग
15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, मां सिद्धिदात्री, रवि योग