News

Leo Rashifal – सिंह राशि,आज का राशिफल, सोमवार,17 मई 2021,शुक्ल पक्ष,पंचमी तिथि 11:36 तक, पुनर्वसु नक्षत्र 13:32 तक, चंद्रमा मिथुन राशि में 6:52 तक पश्चात कर्क राशि

आज चंद्रमा प्रातः काल से ही आपकी राशि से द्वादश भाव मे गोचर करेगा फलस्वरूप
आज किसी से कानूनी विवाद, झगड़ों को निपटाने का प्रयास कर सकते हैंवहीं अगर आपकी छवि खराब हुई है तो आज उसे ठीक करने का प्रयास करना अच्छा रहेगा।छात्रों को विषय में गहराई से जाने और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। नियमित पढ़ाई के साथ-साथ स्मार्ट स्टडी करना भी आज जरूरी है।लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर के जुनून का सम्मान करना चाहिए।वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे पक्ष के कारण मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। पारिवारिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार और बच्चे को उचित समय देने की कोशिश करें। आपको अपने काम में संतान का सहयोग मिल सकता है।हालाँकि आर्थिक कारणों से आज आपकी चिंताएँ बढ़ सकती हैं।व्यय अधिक हो सकता है।

शुभ अंक – 9
शुभ रंग – लाल,मैरुन

शुभ समय – अभिजीत नक्षत्र – ११:४६ से १२:४१ तक
अशुभ समय – राहुकाल – ०७:०५ से ०८:४८ तक

दिशाशूल – पूर्व दिशा