News

Libra Rashifal – तुला राशि, आज का राशिफल,20 मई 2021,गुरुवार,शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि 12:25 तक,मघा नक्षत्र 15:58 तक,चंद्रमा सिंह राशि

Libra – तुला राशि आज चंद्रमा का आपकी राशि से एकादश भाव मे गोचर रहेगा तुला राशि के जातकों को आज अपनी आय बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। आज आप किसी इनोवेटिव आइडिया का इस्तेमाल करके फायदा उठा सकते हैं।आज आपको कुछ कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं।घर के लिए आज आपको कुछ खरीदारी करनी पड़ सकती है। आज शाम परिवार के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें।अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आज किसी भी प्रकार के व्यायाम पर एक नज़र डालें। वैवाहिक जीवन और प्रेम जीवन में अपने जीवन साथी या लव पार्टनर के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें और अपने मन की बात कहने की कोशिश करें।छात्रों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने की संभावना है।कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। निवेश करना चाहते हैं तो सोचने की कोशिश करें।

तुला राशि – आज आपका शुभ रंग सफेद है और आपका शुभ अंक 3 है।यदि आप किसी शुभ कार्य के लिए आज पश्चिम दिशा की यात्रा करते हैं तो यह शुभ फल लेकर आएगा।

शुभ समय – अभिजीत – ११:४६ – १२:४१
अशुभ समय – राहुकाल – १३:५७ से १५:४० तक

दिशाशूल – दक्षिण दिशा

लाभ चौघड़िया – १२:१३ से १३:५७ तक
शुभ चौघड़िया – १७:२३ से १९:०६ तक