चंद्र मोहन कौशिक के जन्मदिवस पर सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने मनसा देवी पर्वत माला पर किया वृक्षारोपण

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सावक मंच संयोजक चंद्रमोहन कौशिक  के जन्मदिन को भाजपा एवं सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने सादगी पूर्ण ढंग से मनाते हुए मां गंगा की पूजा अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की एवं सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने मनसा देवी पर्वत माला पर वृक्षारोपण भी किय।
सावक मंच के जिला अध्यक्ष कीर्ति कांत शर्मा ने कहा कि

भाजपा नेता चंद्रमोहन कौशिक छात्र राजनीति से निरंतर हरिद्वार की जन समस्याओं के लिए सदैव संघर्षशील रहते हैं यही कारण है कि युवाओं महिलाओं एवं हरिद्वार की जनता के दिलों में उनके लिए असीम प्रेम है इस बार भी सभी साथियों का उनके जन्मदिन को पूर्व की भांति भव्य रूप से मनाए जाने का विचार था परंतु कोरोना संक्रमण के कारण कोशिक के जन्मदिन को सादगी पूर्ण ढंग से सभी समर्थक साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने मनाया है सभी ने चंद्र मोहन कौशिक जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं मंगल कामनाओं के साथ मां गंगा से उनके उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु एवं सुखद और उज्जवल भविष्य की कामना की! वृक्षारोपण मैं संजय गुप्ता ,शिवम कोशिक, अनुज मित्तल, अशोक चौहान, गौरव शर्मा, आयुष शर्मा, पीयूष कौशिक, विनोद जोशी, अभय रस्तोगी ,गोपाल गोस्वामी, प्रताप सिंह कन्याल, करुण मदान, राजकुमार जैन आदि शामिल थे!