*गढ़लोक संस्कृति संरक्षक समिति, आवाज साहित्यिक संस्था तथा हिंदी साहित्य भारती के तत्वाधान में कल को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह को लेकर किया गया बैठक का आयोजन*।

ऋषिकेश दिनांक 20 मार्च 2021_
गढ़लोक संस्कृति संरक्षण समिति, आवाज साहित्यिक संस्था ,हिंदी साहित्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में चंद्रापैलेस ढालवाला में कल आयोजित होने वाले सम्मान समारोह के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में गढ़भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति, आवाज साहित्यिक संस्था एवम् हिंदी साहित्य भारती ऋषिकेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम,गढ़भूमि वंदन, लोकसंस्कृति का अभिनंदन समारोह आयोजन कल दिनांक 21 मार्च 2021 को समय 3 बजे अपराह्न में किया जाएगा।
जिसमे पुरातन साहित्यकारों में स्वर्गीय डॉ. पार्थसारथी डबराल एवम् स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद मलासी के साहित्यिक कृतियों पर स्मरणंजली अर्पित की जाएगी।

इस अवसर पर पुरातन बंधन में टीके भट्ट एवं महेंद्र नारायण शुक्ला को सम्मान पत्र भेंट किया जाएगा।
समिति द्वारा लोक संस्कृति अभिनंदन में ममता जोशी, भीमवती भट्ट , दर्शनी भंडारी, सरोजिनी भट्ट को सम्मानित किया जाएगा।
उक्त अवसर पर गढ़ भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति के अध्यक्ष आसाराम व्यास सचिव विशाल मणि पैनली आवाज साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष अशोक क्रेजी, घनश्याम नौटियाल, संतोष व्यास, सुरेंद्र भंडारी, रवि नौटियाल, धनीराम बिंजोला, डॉ सुनील दत्त थपलियाल आदि उपस्थित थे।